| केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को इथियोपिया के सर्वोच्च पुरस्कार, 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी |
New Delhi (DM Network):- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को इथियोपिया के सर्वोच्च पुरस्कार, 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किए जाने पर बधाई देते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया।
A moment of pride for every Indian.
— Amit Shah (@AmitShah) December 16, 2025
Congratulations to PM Shri @narendramodi Ji on being bestowed with Ethiopia’s highest award, the ‘Great Honour Nishan of Ethiopia.’ It is the 28th accolade to Modi Ji’s statesmanship by a foreign nation, signifying Bharat's rising stature in… pic.twitter.com/c36YejngSD
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को इथियोपिया के सर्वोच्च पुरस्कार, 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किए जाने पर बधाई। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी जी को राजनेता के तौर पर किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा दिया गया 28वां सम्मान है, जो उनके नेतृत्व में वैश्विक कूटनीति में भारत के बढ़ते कद को दर्शाता है। श्री शाह ने कहा कि यह सम्मान भारत और इथियोपिया के बीच दोस्ती में एक मील का पत्थर साबित होगा।

0 Comments