![]() |
भारत भूमि और उसके निवासी के बारे में जानिय, आखिर कौन है भारत के असली निवासी? |
NEW DELHI (Lampe):- भारत मानव जाती का पालना, मानव भाषा की जन्मस्थली, इतिहास की जननी, पौराणिक कथाओं की दादी और परंपरा की परदादी रहा है।
मानव इतिहास में हमारी सर्वाधिक मूल्यवान और सर्वाधिक शिक्षाप्रद साम्रगी का खजाना केवल हमारे देश भारत में निहित है। ये बात मार्क ट्वेन ने कहा था।
भारत बेजोड़ संस्कृति वाला देश है और यह विश्व की प्राचीनतम और महानतम सभ्यताओं में से एक है।
यह उत्तर में बर्फ से ढके हिमालय से लेकर दक्षिण में धुप से सराबोर तटवर्ती गाँव और दक्षिण-पश्चिम तट पर आर्द्र उष्णकटिबंधीय जंगलों , पूर्व में ब्रह्मपुत्र घाटी के उपजाऊ क्षेत्र से लेकर पश्चिम में थार रेगिस्तान तक फैला है।
भारत का क्षेत्रफल ३२, ८७,२६३ (32, 87, 263) वर्ग किलोमीटर है। स्वतंत्रता प्राप्ति बाद पिछले ७२ (72) वर्षों के दौरान भारत ने चहुमुखी सामाजिक-आर्थिक प्रगति की है, आकर की दृष्टि से भारत विश्व में सातवें और जनसंख्या में दूसरा स्थान प्राप्त है, पर्वतमाला और समुद्र इसे शेष एशिया से पृथक करते हैं, और एक विशिष्ट भौगोलिक पहचान प्रदान करते हैं।
यह उत्तर में विशाल हिमालय से घिरा है और दक्षिण की ओर विस्तार के साथ कर्करेखा पर शंकु आकर धारण कीये पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर के बीच हिंद महासागर में फैला है।
0 Comments